Sunday, September 24, 2023
HomeComputer CourseBASIC COMPUTER COURSELesson – 2 कंप्यूटर का इतिहास और पीढ़िया (History and Generations of...

Lesson – 2 कंप्यूटर का इतिहास और पीढ़िया (History and Generations of Computer)

कंप्यूटर का इतिहास (History of Computers)

समय-समय पर इन्सान ने अपना जीवन सरल बनाने के लिए नये-नये आविष्कार किये है। जैसे- पुराने समय में लम्बी दूरी को तय करने के लिए बहुत समय लग जाता था लेकिन आज इन्सान अनेक चीजें बना चुका है। जिससे घण्टों की दूरी हम कुछ ही मिनटों में तय कर सकते है।चाहे वो ट्रेन, बस हो या हवाई जहाज और भी बहुत से ऐसे साधन हैै जिनसे घण्टों की दूरी मिनटों में तय की जा सकती है।

इसी तरह से इन्सान ने अपने शरीर को आराम देने के लिये अपना जीवन आरामदायक, सरल बनाने के लिए और भी कई चीजों का आविष्कार किया है।

  • अबेकस (Abacus)  – ऐसे ही इन्सान ने अपने दिमाग को आराम देने के लिये कम्प्यूटर का आविष्कार किया। पुराने समय में इसान को गणना करने में जब काफी समय लगता था तो उसने सोचा क्यों न ऐसी चीज बनायी जाये जिससे गणना तेजी से और आसानी से की जा सके। इन्सान ने उस पर कार्य करना शुरू कर दिया और एक ऐसी चीज का आविष्कार किया जिसको आज विश्व का पहला कम्प्यूटर कहा जाता है। उसका नाम है- ‘‘अबेकस’’ (Abacus) इसका आविष्कार 1500 से 1600 ई0 में हुआ। अबेकस ही विश्व के पहले कम्प्यूटर के नाम से जाना जाता है। अबेकस का आविष्कार सन् 1617 में ‘‘ली कई चैन’’ (Lee Kai Chain) नाम के व्यक्ति ने किया था अबेकस का आविष्कार ‘‘चाइना’’ (China) में हुआ था।

यह एक लकड़ी का फ्रेम था जिसमें लोहे की तार एक सिरे से दूसरे सिरे तक लगी थी और उन तारों में गोल गिट्टी पड़ी हुई थी जिन्हें एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाने के द्वारा गणना की जाती थी।

  • नेपियर बोन्स (Nepier’s Bones) नेपियर बोन्स का आविष्कार स्काटॅलैण्ड के गणितज्ञ ‘‘जाॅन नेपियर’’ ने किया था। इसकी सहायता से गणना बहुत तेजी से की जा सकती थी नेपियर बोन्स में कुल दस आयताकार पट्टिया होती थी जिन पर कमशः 0 से 9 तक के पहाड़े लिखे होते थे।
  • स्लाइड रूल (Slide Rule) सन् 1630 में जर्मनी के गणितज्ञ ‘‘विलियम ऑटरेड’’ ने स्लाइड रूल का आविष्कार किया था।

यह लघुगणक विधि के आधार पर सरलता से गणनाए कर सकता था इसमें दो विशेष प्रकार की चिन्हित पट्टिया होती थी जिन्हें बराबर में रखकर आगे-पीछे सरका कर लघुगणक की क्रिया पूरी की जाती थी।

  • पास्कल का गणना यंत्र या पास्कालाइन (Pascal’s Calculator / Pascaline) सन् 1642 में फ्रांस के गणितज्ञ ‘‘ब्लेज पास्कल’’ ने इस यांत्रिक अंकीय गणन यंत्र का आविष्कार किया। इसे ‘‘पास्कल का कैलकुलेटर’’ या ‘‘पास्कल की एडिग मशीन’’ भी कहा जाता है।

यह मशीन ओडोमीटर तथा घड़ी के सिद्धान्त पर कार्य करती थी। इस मशीन मे कई दांतेदार चक्र और पुराने टेलीफोन की तरह घुमाने वाले डायल होते थे। जिन पर 0 से 9 तक की संख्याएँ अंकित होती थी।

  • डिफरेन्स इंजन (Difference Engine)सन् 1822-23 में कैम्ब्रिज विश्वविधालय के गणितज्ञ प्रोफेसर ‘‘चाल्र्स बैबेज’’ ने इस यंत्र का आविष्कार किया। इसे चाल्र्स का इंजन भी कहा जाता है। इस मशीन के द्वारा बीजगणितीय फलनों का मान दशमलव के 20 स्थानों तक ज्ञात किया जा सकता था।
  • बैबेज का एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine of Babbage) डिफरेन्स इंजन की सफलता के बाद चाल्र्स बैबेज ने इस यंत्र की रूपरेखा तैयार की एनालिटिकल इंजन को आधुनिक कम्प्यूटरों का आदि प्रारूप माना जाता है। एनालिटिकल इंजन एक मैकेनिकल इंजन था।

इस यंत्र के मुख्यतया पाँच भाग थे जो विभिन्न कार्यो के लिए प्रयुक्त होते थे –

  1. इनपुट इकाई आकड़ों को ग्रहण करने के लिए।
  2.  स्टोर आकड़ों तथा निर्देशों को सग्रहित करने के लिए।
  3. मिल अंकगणितीय क्रियाएँ करने के लिए।
  4. कण्ट्रोल स्टोर तथा मिल में संख्याओ और निर्देशों के आवागमन के लिए।
  5. आउटपुट यूनिट परिणाम प्राप्त करने के लिए।

कंप्यूटर की पीढियां (Generation of Computers)

विश्व में जब पहला कम्प्यूटर आया तो तभी से कम्प्यूटर की पीढ़ीयाँ शुरू हो गयी। अगर कम्प्यूटर के आकार को ध्यान में रखकर पीढ़ी बनाए तो बहुत सारी पीढ़ीयाँ आ जायेगी और अगर क्षमता को ध्यान में रखे तो भी बहुत सारी पीढ़ी बन सकती है। लेकिन कम्प्यूटर में केवल एक चीज को देखा गया और उसी के आधार पर कम्प्यूटर की पीढ़ीयाँ बनायी गयी है। और वो है- इलेक्ट्रोनिक कम्पोनेन्ट। इलेक्ट्रोनिक कम्पोनेन्ट को ध्यान में रखकर कम्प्यूटर की निम्नलिखित 5 पीढ़ीयाँ है –

  • प्रथम पीढ़ी (First Generation) पहली पीढ़ी 1941 से 1956 तक मानी जाती है।

इस पीढ़ी के कम्प्यूटर काफी बड़े थे ऐसा माना जाता है। कि ये 32 फीट से 40 तक जगह ले लेते थे इसका वज़न 30 टन माना जाता है। इस पीढ़ी के कम्प्यूटर में इलेक्ट्रोनिक कम्पोनेन्ट बैैक्यूम ट्यूब (Vaccum Tube) का प्रयोग किया गया। यह कम्प्यूटर चलते समय बहुत ज्यादा गर्मी पैदा करते थे इसलिए इनके लिए एयर कंडीशन (AC) बहुत जरूरी था।

इनकी गति काफी कम थी अर्थात् यह धीरे (Slow) काम करते थे। इस कम्प्यूटर में 18000 बैक्यूम ट्यूब का प्रयोग किया गया था।

सन् 1904 में ‘‘जाॅन अफलेन’’ ने बैक्यूम ट्यूब का आविष्कार किया। इसका आविष्कार रेडियो बात-चीत के लिए किया गया था। जो बाद में प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटर में उपयोग की गयी।

इस पीढ़ी के कुछ कम्प्यूटर निम्नलिखित है- एनिएक, यूनिएक, एडसैक। एनिएक विश्व के प्रथम कम्प्यूटर की श्रेणी में आता है।

प्रथम पीढी के कुछ कम्प्यूटर – UNIVAC, ENIAC,IBM-701 and IBM-650

  • द्वितीय पीढ़ी (Second Generation) द्वितीय पीढ़ी को सन् 1956 से 1964 तक माना जाता है।

इसमें वैक्यूम ट्यूब की जगह ट्रांजिस्टर का प्रयोग किया गया। यह कम्प्यूटर प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटर की तुलना में छोटे और उनसे ज्यादा गति वाले थे। 23 दिसम्बर 1947 में ट्रांजिस्टर का आविष्कार ‘‘जोन वाल्टर विलियम’’ के द्वारा किया गया था जो कि कम्प्यूटर की द्वितीय पीढ़ी में प्रयोग किया गया।

द्वितीय पीढ़ी के कुछ कम्प्यूटर – IBM 1620, IBM 7094, CDC 1604, CDC 3600, UNIVAC 1108

  • तृतीय पीढ़ी (Third Generation) तीसरी पीढ़ी सन् 1964 से 1971 तक मानी जाती है।

इन कम्प्यूटर में ट्रांजिस्टर की जगह आई सी इन्टीग्रेटड सर्किट का प्रयोग किया गया इनका आकार पहले कम्प्यूटरों से छोटा तथा गति ज्यादा थी। IC का आविष्कार ‘‘जाॅन केल्विन’’ के द्वारा किया गया था।

तृतीय पीढ़ी के कुछ कम्प्यूटर -IBM-360 series,Honeywell-6000 series,PDP(Personal Data Processor),IBM-370/168,TDC-316

  • चतुर्थ पीढ़ी (Fourth Generation) चौथी पीढ़ी सन् 1971 से अब तक की मानी जाती है।

इस पीढ़ी के कम्प्यूटर में आई सी की जगह माइक्रो प्रोसेसर का प्रयोग किया गया। यह कम्प्यूटर पहले की तुलना में काफी छोटे और अधिक गति वाले कम्प्यूटर थे।

पहला कम्प्यूटर माइक्रोचिप या माइक्रो प्रोसेसर इंटेल कम्पनी ने 4004 सन् 1971 में बनाया था।

1975 में पहले पर्सनल कम्प्यूटर MITS Aretaic का आविष्कार हुआ।

1981 में IBM कम्पनी ने पहले डेस्कटाॅप कम्प्यूटर का आविष्कार किया।

एप्पल ने सन् 1984 में एप्पल मेशिटोश का आविष्कार किया।

चतुर्थ पीढी के कुछ कम्प्यूटर – DEC 10, STAR 1000, PDP 11,CRAY-1 (SUPER COMPUTER), CRAY-X-MP (SUPER COMPUTER)

  • पाँचवी पीढ़ी (Fifth Generation) वर्तमान समय में जो कम्प्यूटर है। इन्हें पाँचवी पीढ़ी में गिना जा रहा है ।

पाँचवी पीढ़ी के कम्प्यूटर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्ट के नाम से जाना जायेगा। यह कम्प्यूटर अभी पूर्णरूप से नही आये है। जापान की कम्पनी होण्डा असीमो 1992 से इसकी खोज में लगी है।

पाँचवी पीढी के कुछ कम्प्यूटर – Desktop, Laptop, Notebook, Ultra book

  1. Abacus का आविष्कार किसने किया ?
    • Lee kai chain
    •  Bill Gates
    •  Hedy Lamarr
    • Tim Berners-Lee
  2. डिफ़रेंस इंजन का अविष्कार कब हुआ ?
    • 1822
    • 1824
    • 1826
    • 1821
  3. स्टाइल रूल का अविष्कार किसने किया ?
    •  ली कई चैन
    •  बिल गेट्स
    • विलियम  ऑटरेडर
    •  टीम बेर्नेर्स ली
  4.    एनालिटिकल इंजन के कार्य भाग कितने थे ?
    • 4
    • 5
    • 3
    • 6
  5. IC (Integrated circuit ) कौन सी पीड़ी का कंप्यूटर है ?
    • 1st
    • 3rd  
    • 4th
    • 2nd
  6. ट्रांजिस्टर का प्रयोग किस कार्यकाल में किया जाता था ?
    • 1946 -1959
    • 1965 -1971
    • 1959 -1965
    • 1971 -1980
  7. वैक्यूम ट्यूब का अविष्कार किसने किया ?
    •  टीम बेर्नेर्स ली
    • जॉन अफलेन
    •  ली कई चैन
    •  बिल गेट्स
  8. ट्रांजिस्टर का अविष्कार किसने किया ?
    •  ली कई चैन
    •  टीम बेर्नेर्स ली
    • जॉन वाल्टर विलियम
    •  बिल गेट्स
  9. IC का अविष्कार किसने किया ?
    • जॉन केल्विन
    •  बिल गेट्स
    •  जॉन वाल्टर विलियम
    •  जॉन अफलेन
  10.  ट्रांजिस्टर का अविष्कार कब किया गया ?
    • 23 december 1947
    • 25 december 1950
    • 23 december 1948
    • 26 december 1947
  11. माइक्रो प्रोसेसर का प्रयोग कौन सी पीड़ी में किया गया ?
    • 1st  
    • 2nd
    • 3rd
    • 4th   
  12.  पहला माइक्रो प्रोसेसर कंप्यूटर किस कंपनी ने बनाया ?
    • AMD
    • Intel
    • Dell
    • HP
  13. पहले डेस्कटॉप कंप्यूटर का अविष्कार कब हुआ ?
    • 1971
    • 1981
    • 1985
    • 1982 
  14. पहले पर्सनल कंप्यूटर का नाम क्या था ?
    • MITS Aretaic
    •  कमोडोर 64
    •  TANDY TRS 80
    •  एप्पल ईए
  15. एप्पल  मेशिटाश का अविष्कार कब हुआ ?
    • 1984
    • 1884
    • 1972
    • 1886
  16. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट कंप्यूटर का आविष्कार किस कंपनी के द्वारा किया गया |
    •  हौंडा असीमो
    •  इंटेल
    • डैल
    •  AMD
  17. स्लाइड रूल का आविष्कार कब हुआ |
    • 1680
    • 1730
    • 1630
    • 1750
  18. पास्का लाइन का अविष्कार किसने किया ?
    • ब्लेज पास्कल
    • बिल गेट्स
    • जॉन वाल्टर विलियम
    • जॉन अफलेन
  19. एनिएक का अविष्कार कब हुआ ?
    • 1950
    • 1946
    • 1948
    • 1947
  20. नेपियर बोन्स का अविष्कार कब हुआ ?
    • 1622
    • 1624
    • 1618
    • 1626   
hsguruji
hsgurujihttp://hsguruji.com
I am a life coach,motivational trainer and a computer master.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments