Friday, March 29, 2024
HomeComputer CourseBASIC COMPUTER COURSELesson – 5 कम्प्यूटर के प्रकार (Types Of Computer)

Lesson – 5 कम्प्यूटर के प्रकार (Types Of Computer)

वर्तमान समय में कम्प्यूटर हर सम्भव कार्य करने में सक्षम है। जहाँ यह रोजमर्रा के कार्य करता है। वही दूसरी ओर जटिल से जटिल वैज्ञानिक कार्य भी बड़ी सरलता से कर लेता हैै। कम्प्यूटर की संरचना, कार्य प्रणाली तथा कार्यक्षमता के आधार पर इसके प्रकार निम्नलिखित है-

  1. Hardware Structure & Functioning Technology पर आधारित –

A. Digital Computer – जो कम्प्यूटर हम आज के समय में सबसे ज्यादा प्रयोग कर रहें है। वह डिजिटल कम्प्यूटर कर रहे हैै। यह कम्प्यूटर बाइनरी सिस्टम पर कार्य करता है। अर्थात् कम्प्यूटर केवल बाइनरी भाषा ही समझता है। जिसमें अंक होते है। 0 तथा 1 यह कम्प्यूटर हमारे द्वारा दिये गये निर्देशों को बाइनरी अंको में परिवर्तित कर उस पर प्रकिया करता है। और हमें हमारी भाषा में परिवर्तित करके रिजल्ट देता है।

सभी आधुनिक कम्प्यूटर जैसे- नोटबुक कम्प्यूटर, पाॅमटाॅप कम्प्यूटर, वर्कस्टेशन कम्प्यूटर, मेनफ्रेम कम्प्यूटर, डिजिटल कम्प्यूटर के ही प्रकार है।

B. Analog Computer – इस कम्प्यूटर में माप या समस्या को भौतिक रूप से दर्शाया जाता है। डिजिटल कम्प्यूटर में एक ट्रांजिस्टर की तरह, एनालाॅग कम्प्यूटर में केपेसिटर का प्रयोग किया जाता है। इनका प्रयोग प्रेशर, दाब आदि को नापनें में किया जाता है।

C. Hybrid Computer – हाइब्रिड कम्प्यूटर में दोनो कम्प्यूटर एनालाॅग तथा डिजिटल दोनों के गुण पाये जाते है। अर्थात् हाइब्रिड कम्प्यूटर एनालाॅग और डिजिटल कम्प्यूटर का मिश्रित रूप है। हाइब्रिड कम्प्यूटर एनालाॅग आउटपुट को डिजिटल में परिवर्तित करता है।

इनका प्रयोग चिकित्सा के क्षेत्र में मुख्य रूप से होता है। इनकी सहायता से मरीजों के तापमान, रक्तचाप जैसी हलचलों पर निगरानी रखी जाती है।

2. Purpose पर आधारित

A. General Purpose Computer – यह कम्प्यूटर सामान्य उद्देश्य से प्रयोग किये जाते है। जो सामान्यतया घरों में प्रयोग किये जाते है।

B. Special Purpose Computer – यह कम्प्यूटर कोई विशेष काम करने के लिए प्रयोग किये जाते है। जैसे- कलर लैब में फोटो बनाने वाले कम्प्यूटर Special Purpose कम्प्यूटर की श्रेणी में आते है। क्योकिं उसमे फोटो बनाने के लिए विशेष रूप से अच्छा ग्राफिक्स कार्ड लगाया जाता है।

3. Size & Power पर आधारित –

A. Micro Computer – आज के समय में सबसे ज्यादा प्रयोग इन्हीं कम्प्यूटर का किया जा रहा है। घरों में, कार्यालयों में, और बहुत सी जगह पर इन्हीं कम्प्यूटर का प्रयोग किया जाता हैै। जब से इन्टेल कम्पनी ने माइक्रोप्रोसेसर की खोज की है। तब से यह कम्प्यूटर बहुत ही सस्ते और छोटे हो गये है। यह इतने छोटे है कि इन्हें टेबल पर रखकर या गोद में रखकर आसानी से चलाया जा सकता है। इन्हें हम PC (Personal Computer) भी कहते है। माइक्रोकम्प्यूटर के कुछ उदाहरण नीचे दिये गये है- IMAC, APPLE, PS12, IBM आदि।

माइक्रो कम्प्यूटर के भी कुछ प्रकार होते है जो निम्नलिखित है –

Desk Top Computer – यह पर्सनल कम्प्यूटर का ही रूप है जो सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है यह कम्प्यूटर सस्ता व टिकाऊ होता है। इसे कभी भी अपग्रेड किया जा सकता है मतलब समय आने पर पुराने पार्ट को निकाल कर दूसरा नया पार्ट आसानी से लगाया जा सकता है। आज सबसे ज्यादा इस कम्प्यूटर का प्रयोग घरों व कार्यालयों में किया जा रहा है।

Laptop Computer – यह बैटरी से चलने वाला डेस्कटाॅप से छोटा कम्प्यूटर है। इसे बिना लाइट (Current) के आसानी से चलाया जा सकता है। इस कम्प्यूटर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है। इसमें सारे भाग एक दूसरे से एक जगह ही जुड़े होते है। जैसे- की-बोर्ड, माउस, स्कीन आदि। इसे टेबल पर रखकर चलाना जरूरी नही है। इन्हें गोद में रखकर चलाया जा सकता है। जिस कारण इन्हें लैपटाॅप कहा जाता है। लैपटाॅप को नोटबुक भी कहा जाता है।

Hand Held Computer यह पर्सनल कम्प्यूटर का सबसे छोटा रूप है। इसे PDAC (Personal Digital Assistant Computer) भी कहते है। यह कम्प्यूटर लिमिटेड काम ही कर सकते है।

B. Mini Computer – यह कम्प्यूटर आकार, क्षमता में और कीमत में माइक्रो कम्प्यूटर की तुलना में ज्यादा ऊपर होते है। इसलिए इन कम्प्यूटर का प्रयोग आम इंसान नही करते है। इसे छोटी या मीडियम लेवल की कंपनी ही प्रयोग करते है। इस कम्प्यूटर पर एक या एक से अधिक लोग तथा एक या एक से अधिक कामों को एक बार में कर सकते है। इस कम्प्यूटर के कुछ उदाहरण निम्नलिखित है। – जैसे- HP9000,RISC 600, AS 400 ।

C. Main Frame Computerयह कम्प्यूटर मीनी कम्प्यूटर से भी ज्यादा पावॅरफुल होते है। इसका आकार और मैमोरी भी मीनी कम्प्यूटर से ज्यादा होती है। यह एक ऐसा कम्प्यूटर है। जिस पर एक समय में 100 से ज्यादा लोग काम कर सकते है। यह कम्प्यूटर बहुत ज्यादा मंहगा होता है। और इसका उपयोग बड़ी कम्पनी और बैंको में होता है। मेनफ्रेम के कुछ प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित है- CDS-CYBER, IBM4381, ICL39, UNIVAC-11101110

D. Super Computer- सुपर कम्प्यूटर विश्व का सबसे शक्तिशाली कम्प्यूटर है। इसका आकार सारे कम्प्यूटर से बड़ा होता है। इसकी गति और स्टोरेज क्षमता भी दूसरे कम्प्यूटरों की तुलना में बहुत अधिक होती है। इन कम्प्यूटर का प्रयोग मौसम की भविष्यवाणी, जानकारी, ए निमेशन बनाने और रिसर्च में किया जाता है।

हमारें देश भारत के पास भी एक सुपर कम्प्यूटर है। जिसका नाम ‘‘परम’’ है। परम को ‘‘C-DAC” ने डेवलाॅप किया है। सुपर कम्प्यूटर के कुछ मुख्य उदाहरण निम्नलिखित है।

जैसे- परम, परम-10000, CRAY-1, CRAY-2, NEC-500 आदि |

  1. कंप्यूटर की कौन सी भाषा होती है –
    • Hindi
    • English
    • Binary
    • Japani
  2. मेन फ्रेम कंप्यूटर एक डिजिटल कंप्यूटर नही है –
    • सत्य
    • असत्य
  3. एनालॉग कंप्यूटर में प्रयोग किया जाता है –
    • IC
    • MICROPROCESSOR
    • CAPACITOR
    • TRANSISTOR
  4. एनालॉग कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है –
    • गणना करने के लिए
    • प्रेशर दाब आदि नापने के लिए
    • सन्देश पहुचने के लिए
    • इनमे से कोई नही
  5. डिजिटल कंप्यूटर में प्रयोग किया जाता है
    • Transistor
    • Microprocessor
    • IC
    • None
  6. बाइनरी भाषा कंप्यूटर को समझती है –
    • A,B के द्वारा
    • 9,8 के द्वारा
    • C,D के द्वारा
    • 0,1 के द्वारा
  7. हाइब्रिड कंप्यूटर का प्रयोग मुख्य रूप से कहाँ किया जाता है –
    • चिकित्सा क्षेत्र में
    • शिक्षा क्षेत्र में
    • बैंक क्षेत्र में
    • खेल क्षेत्र में
  8. उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है –
    • 2
    • 4
    • 6
    • 8
  9. साइज़ के आधार पर कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है –
    • 2
    • 5
    • 4
    • 6
  10. IMAC एक ________ है-
    • Mini computer
    • Micro computer
    • Main frame computer
    • None
  11. डेस्कटॉप कंप्यूटर को बिना बिजली के प्रयोग किया जा सकता है –
    • सही
    • गलत
  12. लैपटॉप कंप्यूटर को बिना बिजली के प्रयोग किया जा सकता है –
    • सही
    • गलत
  13. नोटबुक एक कंप्यूटर है –
    • Desktop computer
    • Laptop computer
    • Hand held computer
    • None
  14. PDAC की फुल फॉर्म –
    • Personal disk analog computer
    • Personal disk audio computer
    • Personal direct access computer
    • Personal digital assistant computer
  15. AS 400 एक _________ है –
    • Mini computer
    • Super computer
    • Micro computer
    • None
  16. मैंन फ्रेम कंप्यूटर को 100 से अधिक व्यक्ति प्रयोग कर सकते है –
    • सत्य
    • असत्य
  17. Mini Computer को केवल एक ही व्यक्ति प्रयोग कर सकता है –
    • सही
    • गलत
  18. सुपर कंप्यूटर विश्व का सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर है –
    • सही
    • गलत
  19. परम कंप्यूटर किसने डेवेलोप किया
    • I-DAC
    • C-DAC
    • ARPA
    • DOD
  20. भारत के पास कौन सा सुपर कंप्यूटर है –
    • परम
    • CRAY-1
    • NEC-500
    • CRAY-2
hsguruji
hsgurujihttp://hsguruji.com
I am a life coach,motivational trainer and a computer master.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments