Friday, April 26, 2024
HomeMS WORD 2013 HOME TAB
Array

MS WORD 2013 HOME TAB

Home tab MS-word 2013  मे सबसे पहली tab है    जिसमें formatting से संबंधित सारे टूल उपलब्ध है I

इसमें निम्नलिखित groups होते है-

Clipboard

Font

Paragraph

Styles

Editing

A. Clipboard

clip board group मे निम्नलिखित आप्शन होते है –        

cut,copy,paste,format painter, clipboard pane

  • Cut [ctrl+X] –

इस option का प्रयोग select कियें हुए content (चिज) को cut करने के लिए किया जाता है|

How to use –    

  1. पहले material को select करे माउस से या (ctrl +A/shift+arrow) से जिसे आप cut करना चाहते है
  2. फिर cut option पर click करे या ctrl +X  प्रेस करे
  3. अब आपका material cut हो चुका है जहां paste करना है वहा cursor मतलब insertion  point को लेकर जाये
  4. अब paste option पर click करे  या ctrl +V press करे   जितनी बार भी आप उसे चाहते है उतनी बार paste option पर click किजिये I
  • Copy[Ctrl+C]-

इस option का प्रयोग किसी select किये material को copy करने के लिए किया जाता है|

How to use –

  1. पहले material को select करे माउस से या ctrl+A /shift + arrow से  
  2. अब copy option पर click करे या ctrl + C press करे
  3. अब जहा उसे चाहते है वहा courser से जाकर paste option परclick कीजिए या ctrl + V press कीजिए I
  • Paste [ctrl + V] –

इस option का प्रयोग किसी copy या cut किये हुए आइटम को paste करने के लिए अर्थात् उसकी copy बनाने के लिए किया जाता है| आप ऊपर इसका प्रयोग सीख चुके हैं |   

  • Format Painter [Ctrl +shift +C ] –      

इस option का प्रयोग किसी formated text की formating मतलब सजावट copy करके साधारण material पर अप्लाई करने के लिए काम मे आता है|

How to use –

  1. सबसे पहले Decorated text अर्थात् सजे हुए text को select करे अगर data formated (सजा हुआ) नहीं है तो पहले कुछ data को formated करले फिर उसमे से कुछ data को select करले जो सजा हुआ है I
  2. अब format painter पर डबल click करे जिससे के वो लगातार काम करता रहे या फिर आप ctrl + shift + C press कर सकते है
  3. जिस data को आप उसके जैसा बनाना चाहते है उसे select कीजिए आप देखेगे की formating apply हो चुकी होगी

        or

data select करने के बाद ctrl + shift +V कर सकते है

  • Clipboard –

इस option का प्रयोग अलग – अलग data को cut या copy करके clipboard में hold करने के लिए किया जाता है  जिससे कि समय – समय पर जो data चाहिए उसे अपने document में ले सकते है|

How to use –

  1. Type something like – This is Harendra Singh Nagaudia
  2. Master of Computer
  3. clipboard बटन पर click करे
  4. select first लाइन this is my file then copy it
  5. अब दूसरी लाइन select करे और उसे भी copy करे
  6. आप देखेगे clipboard मे दोनों लाइन आ चुकी है | अब आपको जो लाइन चाहिए clipboard pane से उस पर click करे  वही लाइन आपके  document मे फिर से insert हो जाएगी I

B. Font group –

इसमें data को format करने के लिए टूल्स उपलब्ध है|

इस group के अंतर्गत निम्नलिखित options आते है –

  • Bold (ctrl + B) –

इस option को select किए हुए text को bold करने के लिए किया जाता है मतलब dark करने के लिए किया जाता है|

How to use –

  1. पहले data को select करे (ctrl + A ) या shift + arrow से
  2. फिर Bold option पर click करे या ctrl + B press करे|
  • Italic (ctrl + I ) –

इस option का प्रयोग data को italic अर्थात तिरछा करने के लिए किया जाता है|

How to use –

  1. पहले text को select करे
  2. अब italic पर click करे या ctrl + I press करे|
  • Underline (ctrl + V) –

इस option का प्रयोग data को underline करने के लिए किया जाता है|

How to use –

  1. पहले data को select करे
  2. अब underline option पर click करे अगर दोबारा उस पर click करेंगे तो  वो normal हो जायेगा|
  • Font ( alt – H –F-F या Ctrl+D) –

इस option का प्रयोग करके आप select किये हुए data का font style बदल सकते है मतलब लिखने का style बदल सकते है|

How to use –

  1. सबसे पहले आप उस data को select करे जिसका font बदलना है
  2. फिर font option पर जाकर drop down arrow पर click करे|
  • Grow font (ctrl + shift + >) –

इस option का प्रयोग करके आप select किये हुए data का size बड़ा कर सकते है|

How to use –

  1. सबसे पहले data को select करे जिसका size बढ़ाना है
  2. फिर grow font पर जाकर click करे या ctrl+shift+> press करे
  3. जितनी बार click करेगे उतना size बढ़ता जायेगा|
  • Shrink font (ctrl + shift + <) –

इस option का प्रयोग करके हम select किये हुए data का size घटा सकते है|

how to use –

  1. पहले data को select करे |
  2. फिर shrink font size पर जाकर click करते रहे या (ctrl + shift + <)
  3. size कम होता जायेगा |
  • Font size –

इसका प्रयोग font size को बढ़ाने या घटाने के काम आता है|

How to use –

  1. पहले data को select करे
  2. फिर font size option पर click करके size कम या ज्यादा कर सकते है|
  • Clear formating –

इस option का प्रयोग formating को clear करने के लिए किया जाता है आपने कितनी भी formating कर रखी हो इस option पर click करने से सब एक बार मे ही clear हो जाता  है|

How to use –

  1. पहले formated data को select करे
  2. अब formating option पर click करे|
  • Strike through –

इस option का प्रयोग data को strike करने के लिए किया जाता है अर्थात इस option का प्रयोग करने से आपके  selected data के center मे एक या डबल line आ जाती है|

How to use –

  1. पहले data को select करे जिसे आप strike करना चाहते हो
  2. फिर strike through option पर जाकर click करे|
  • Superscript –

इस option का प्रयोग selected content को superscript मे बदलने के काम आता है|

How to use –

  1. Type 10th
  2. select th only
  3. अब superscript option पर click करे
  4. result -10th
  5. अब लाइन के last मे click करके superscript option पर click करे|
  • Subscript –

इस option का प्रयोग selected data को subscript  मे बदलने के लिए किया जाता है|

How to use –

  1. type H2O
  2. select only 2
  3. अब subscript option पर click करे|
  • Font color –

इस option का प्रयोग selected data का color change करने के लिए किया जाता है|

How to use –

  1. पहले data को select करे जिसका आप color बदलना चाहते हो
  2. फिर font color option पर जाकर dropdown arrow पर click करे
  3. किसी भी एक color पर click करदे|
  • Highlight –

इस option का प्रयोग किसी विशेष data को highlight करने के लिए किया जाता है|

How to use –

  1. पहले उस विशेष data को select करे
  2. Highlight option पर जाकर dropdown arrow पर click करे किसी भी एक color पर click करदे like yellow पर
  3. अब आप किसी भी data को select करके  Highlight कर सकते है
  4. Highlighting को रोकने के लिए highlight option पर जाकर dropdown arrow पर click करके stop  highlighting पर click करदे|
  • Change case-

इससे text का use change जकया िा सकता है|
(sentence lower ,upper ) case

C. Paragraph group –

इस group मे ये निम्नलिखित options पाये जाते है –

bullets, numbering list, multilevel list, line number, left alignment, right alignment, middle, justify,  line and paragraph spacing , decrease indent, increase indent , sort , border, show/hide button , paragraph dialog box .

  • Bullets –

इस option का प्रयोग करके आप अपनी line या paragraph के सामने bullets (symbol) को set कर सकते है|

How to use –

  1. सबसे पहले कुछ लाइन type करले या कुछ paragrah
  2. अब उन्हें select कीजिए
  3. अब bullet option पर जाकर dropdown arrow पर click करे
  4. जो भी symbol आपको चाहिए उस पर click कीजिए |

NOTE आप आपनी bullet भी define कर सकते हो मतलब अपनी खुद की  picture या symbol भी as a bullet प्रयोग कर सकते है /

  1. सबसे पहले lines को select करले
  2. अब bullets option पर dropdown arrow पर click करे
  3. अब define new bullet option पर click करे
  4. अब इस box मे आप picture पर click करे
  5. import पर click करे
  6. picture को select करके
  7. add पर click करे
  8. अब ok पर click करे
  9. फिर ok पर click करे
  10. अगर bullet हटानी है तो select करके bullet मे none पर click करे
  • Numbering bullet –

इस option का प्रयोग करके आप आगे number/roman set कर सकते है|

How to use –

  1. पहले लाइन को select करले
  2. Numbering bullets option पर जाकर dropdown arrow पर click करे
  3. अब जो format चाहिए उस पर click करदे

NOTE – numering bullets का new style भी हम define कर सकते है |

  1. पहले लाइन को select करले
  2. numbering bullets option पर जाकर dropdown arrow पर click करे
  3. अब define new number format पर click करे
  4. font पर click करके आप सारी नीचे set कर सकते है फिर ok पर click करदे then again ok
  • Multilevel list –

इस option के प्रयोग से आप अपना objective exam paper आसानी से बना सकते है क्योकि इसके प्रयोग से किसी भी चीज़ के अन्दर दूसरी चीज़ और उसके अंदर दूसरी चीज़ को ले सकते है|

How to use –

  1. सबसे पहले multilevel list option पर जाकर dropdown arrow पर click करे
  2. जो style चाहिए उस पर click करे
  3. अब एक लाइन type करे
  4. enter करे
  5. tab बटन press करे
  6. option मे type करे enter
  7. अब वापस दूसरा question type करने के लिए shift + tab  press करे
  8. अब दूसरा question type करे enter tab फिर वही सब करे जो पहले किया है|
  • Align text left (ctrl + L)-

इस option का प्रयोग करके आप अपने text को left align कर सकते है|

How to use –

  1. सबसे पहले content को select करले जिसे left align करना है
  2. अब align text left option के आइकॉन पर click करदे|
  • Align text center (ctrl + E)-

इससे पेज के center मे content को set किया जाता है|

how to use –

  1. पहले text को select करले
  2. center align option पर click करदे
  • Align text right (Ctrl + R) –

इससे content को पेज के right side मे align किया जाता है

How to use –

  1. पहले content को select करले
  2. align text right option के icon पर click करदे
  • Justify (ctrl + J) –

justify option का प्रयोग करने से आपका text पेज के दोनों side से बराबर align हो जाता है

How to use –

  1. पहले  कुछ paragraph को type करके उन्हें select करले
  2. अब justify option पर click करे
  • Increase indent –

इस option का प्रयोग करने से आप text को right को अपनी इच्छानुसार indent कर सकते है|

How to use –

  1. सबसे पहले एक लाइन type करे
  2. अब लाइन को select करले
  3. अब increase indent option पर जाकर click करे जितनी बार click करेगे उतनी ही right को indent होता जायेगे |
  • Decrease indent –

इससे left को indent होता है

यदि option पर click करते है to indent right से left  हो जायेगा

How to use –

  1. पहले text को select करे
  2. decrease indent option पर click करते रहे आप देखेगे left को indent हो रहा है|
  • Sort –

इस option का प्रयोग करने से आप चीजों को ascending या decending order मे कर सकते है|

How to use –

  1. पहले कुछ नाम type करले जैसे –
  2. nikas
  3. vikas
  4. ajay
  5. ravi
  6. kapil
  7. sumit
  8. अब नामो को select करले
  9. अब sort option पर click करे
  10. ascending पर click करे और ok करदे
  • Line and paragraph spacing –

इस option का प्रयोग करके आप line या paragraph के बिच spacing कर सकते है|

by default ये spacing 1.15 होती है

How to use –

  1. पहले lines को select करले
  2. line spacing option पर click करे
  3. आप 1.0 से लेकर 3.0 तक उनके बिच spacing कर सकते है
  4. आप linespacing option पर click करके अधिक option का प्रयोग कर सकते है
  5. paragraph को पहले या बाद मे space add या remove करने के लिए
  6. add space before paragraph
  • Shading-

इस option का प्रयोग करके आप select किये content के पीछे color डाल सकते है

How to use –

  1. पहले data को select करले
  2. shading option पर जाकर dropdown arrow पर click करे
  3. जो color पसंद हो उस पर click करदे
  • Border –

इस option का प्रयोग आप select content का तथा page का border set कर सकते है|

How to use –

  1. सबसे पहले lines या paragraph को select करले
  2. फिर border option पर जाकर dropdown arrow पर click करे यहाँ से आप
  3. bottom border
  4. top border
  5. left border
  6. right border
  7. no border
  8. all border
  9. outside border
  10. inside horizontal border
  11. inside vertical border
  12. किसी के भी ऊपर भी click करके use set कर सकते है

How to use –

  1. पहले paragraph को select करे
  2. अब border option drop down arrow से Border and Shading पर click करे
  3. box पर click करे फिर style से एक कोई style चुनले फिर color drop down arrow पर click करके कोई color लेले और नीचे width से border की width लेले और ok करदे
  4. यदि पेज का border देना है to border option पर click करे border and  shading के उपर  पेज border tab पर click करे और यहाँ  नीचे से designing border लेने के लिए art पर click करे और कोई एक art पर click करके ok करदे
  5. आगे shading tab पर click करके आप लिए हुए content के पीछे shading मे कोई color तथा pattern लगा सकते है

How to use –

  1. पहले text को select करले
  2. border option पर click करके border and shading पे जाये
  3. अब shading tab पर click करे
  4. fill से कोई color ले ले
  5. pattern style से pattern style ले ले तथा color लेले
  • Show / hide button –

इसका प्रयोग करने से आप hidden content को show करा सकते है और spaces को मार्क कर सकते है

How to use –

  1. पहले document मे =rand() command चलाकर paragraph को insert कर लेते है
  2. paragraph को select करते है |
  3. font group के louncher बटन पर click करे इससे font dialog box open हो जाएगा
  4. इसमें hidden को check करले
  5. और ok पर click करदे 
  6. अब इस paragraph को show करने के लिए show paragraph बटन पर click करे

D. Style group –

यहाँ पर कुछ readymade headings दी गयी है जिनका use करके हम अपने साधारण text को heading मे बदल सकते है |

How to use –

  1. पहले उस line को select  करे जिसे heading मे बदलना है
  2. फिर style group मे जाकर किसी एक heading पर click करे तो आपकी लाइन heading मे बदल जाएगी |
  3. इसी तरह आप किसी भी line को select करके heading मे बदल सकते है |
    • अगर इस heading को फिर से normal करना है तो आप styles group मे drop down arrow पर click करे
    • यहाँ से आप clear formating पर click करदे वो normal हो जाएगी |
    • आप अपने नाम की style भी create कर सकते है और styles group की list मे भी add कर सकते है
  4. पहले आप कुछ type करले
  5. अब bold , italic , colorful करके और size भी बढ़ा ले
  6. अब style group मे जाकर drop down arrow पर click करे फिर create a style पर click करे कोई नाम देदे ok करदे
  7. अब आप normal text type करे या किसी normal text को select करे  
  8. style group मे जाकर जो आपने नयी heading बनायीं थी अपने नाम से उस पर click करदे |

NOTE:-आपके जो pre-define heading है उसमे भी changes किये जा सकते है |

  1. पहले style group पे जाकर heading पर click करे
  2. फिर right side मे drop down arrow पर click करे
  3. apply styles पर click करे
  4. modify पर click करे
  5. यहाँ से आप changes कर सकते है size, color, bold, italic, etc
  6. फिर ok कर सकते है |
  7. अब आप साधारण text को select करके heading पर click करेगे
  • Change style –

    इससे हम अपने heading के styles को change कर सकते है

  1. सबसे  पहले change styles के drop down पर click करे
  2. यहाँ से आप style set >
  3.           color >
  4.            font >
  5.           paragraph spacing >
  6.           set default

E. Editing group –

यहाँ से हम अपनी file मे बिशेष data को find या replace कर सकते है और inserted  pictures को hide या show कर सकते है |

How to use –

  1. पहले कुछ paragraph को insert करले =rand()
  2. अब editing group मे जाकर find पर click करे
  3. advance find पर click करे
  4. इस dialog box मे
  5. find what box के अंदर उस word को type करे जिसे आप find करना चाहते है |
  6. left side मे एक pane open होगा जिसमे आप जिस word को find करना चाहते है उसे type कर सकते है आप देखेगे वो word सारे paragraph मे highlight हो जायेगा |
  • Replace –

paragraph मे किसी particular word को replace करना चाहते है to इस option का प्रयोग किया जाता है

How to use –

  1. सबसे पहले replace option पर click करे
  2. इस dialogue box मे find what के सामने वो word type करे जिसे आप बदलना चाहते है तथा replace with के सामने उस word को type करे जो आप पुराने word की जगह insert करना चाहते है
  3. अब यदि आप replace  पर click करके एक बार एक ही word को replace कर सकते है
  4. यदि सब जगह एक बार मे ही replace करना है to replace all पर click करे
  • Select –

इस option के प्रयोग से आप data को select कर सकते है

How to use –

  1. सबसे पहले कुछ paragraph को insert करले
  2. अब सारे paragraph को select करने के लिए select option के drop down arrow पर click करदे
  3. अब आप इस selected data को format ( bold, italic, color ) आदि कर सकते है
  • Select option –

जो text के पीछे picture/shape होती है उसे select करने के काम आता है

  1. यदि आपने  अपने document मे कोई picture insert की है और उसे behind text किया है (behind text करने के लिए picture पर click करके format tab पर text wrap पर click करके picture को behind text किया जा सकता है
  2. अब वो picture आपके text के पीछे है और आप उसको move करने के लिए select नहीं कर पा रहे है तो-
  3. select option मे जाकर select object पर click करे
  4. अब picture पर click करके आसानी से picture को move किया जा सकता है
  • Select text with similar formatting –

एक जैसे formatting के data को select करने के काम आता है

How to use –

  1. कुछ paragraph type करे [=rand()]
  2. कुछ text को अलग – अलग जगह से select करके red color देदे
  3. और कुछ text को अलग – अलग जगह से select करके green color देदे
  4. अब यदि आप जो red text है सारे को एक बार मे ही yellow करना चाहते है तो
  5. किसी भी red word पर click करे
  6. select option मे जाकर select all text with similar formatting पर click करे आपका सारा red text select हो जायेगा
  7. font color मे जाकर yellow color पर click करदे सारा red data yellow मे बदल जायेगा
  • Selection pane –

inserted picture को show या hide करने के लिए use करते है

  1. अपने document मे लगभग 3 picture insert करेले
  2. हर एक picture को position दे दे (position देने के लिए picture को select करे format tab पर जाकर position पर click करके left, center, right कोई भी position दे सकते है)
  3. अब select option पर जाकर selection pane option पर click करे
  4. आप देखेगे right में एक pane open हुआ है जिसमे आपको pictures 1,2,3 दिखाई देगी और उनके सामने eye का sign होगा
  5. eye  पर click करके आप picture को show और hide कर सकते है
  6. आप सारी pictures को hide करके किसी को mail कर सकते है और उसे बता सकते है इसमें pictures hide है उन्हें show करके देख सकते है
hsguruji
hsgurujihttp://hsguruji.com
I am a life coach,motivational trainer and a computer master.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments